Comet से सबसे बढ़िया जवाब पाना

Comet से ब्राउज़िंग अब बस नेविगेट करना भर तक नहीं है, बल्कि इसमें आपको आपके सवालों के जवाब मिलते हैं. ब्राउज़ करें और पलक झपकते ही नतीजे आपके सामने.
यह परंपरागत तरीके से सर्च करने से बिल्कुल अलग है. Comet में असिस्टेंट संदर्भ को समझता है, आपके खुले हुए टैब से इंटरैक्ट करता है और आपके पूरे ब्राउज़िंग सेशन को आसान बातचीत में बदल देता है. Comet की मदद से सफलता इस बात पर निर्भर करती है आप उससे किस तरह से बात करते हैं. यहां बताया गया है कि आप किस तरह से ऐसे प्रॉम्प्ट बना सकते हैं जिससे आपके सवालों को बेहतर तरीके से समझकर आपकी ज़रूरत के मुताबिक जवाब आपको मिल सकें.
ब्राउज़िंग से सोचने-समझने तक
Comet से, ब्राउज़िंग अब सिर्फ़ सर्च करने का तरीका नहीं है, बल्कि इससे आपको आपकी ज़रूरत के मुताबिक जवाब मिलते हैं. कभी एक साथ कई टैब इस इंतज़ार में खुले रह जाते थे कि हम कब उन्हें देखेंगे, लेकिन अब एक ऐसा इंटेलिजेंट इंटरफ़ेस आ गया है जो आपके काम करने का तरीका जानता है. कई सारे टैब और हाइपरलिंक के झंझट से आज़ादी पाएं, जब भी जो भी सवाल मन में आए, बस पूछें और Comet पूरे संदर्भ को ध्यान में रखते हुए आपको पूरा वर्कफ़्लो तैयार करके देगा.
यह समझना ज़रूरी है कि Comet के साथ आप जानकारी नहीं खोजते हैं—आप उससे अपने मन की बात शेयर करते हैं. इसके लिए, नए तरीके से प्रॉम्प्ट लिखने की ज़रूरत होती है, जो पारंपरिक सर्च इंजन के प्रॉम्प्ट से अलग होते हैं.
प्रॉम्प्ट लिखने के लिए ज़रूरी तकनीकें
अपने लक्ष्य के बारे में साफ़-साफ़ बताएं
Comet मुश्किल वर्कफ़्लो को आसान बातचीत में बदल देता है. हालांकि, सही प्रॉम्प्ट लिखने पर आपको सामान्य सा जवाब ही मिलता है. साफ़-साफ़ बताएं कि आप क्या और किस फ़ॉर्मैट में चाहते हैं.
सामान्य: "मेरे ईमेल में मेरी मदद करो"
बढ़िया: "पिछले 3 दिनों में आए ऐसे सभी ज़रूरी ईमेल ढूंढो जिनका जवाब नहीं दिया गया है और संक्षिप्त में सभी के जवाब तैयार करो"
संदर्भ की जानकारी का फ़ायदा पाएं
Comet यह देख सकता है कि आपने क्या-क्या ब्राउज़ किया है और आपके काम करने का तरीका समझता है. अलग-अलग संदर्भों पर काम करते समय @tab फ़ीचर का इस्तेमाल करके खास पेजों का रेफ़रेंस दें.
उदाहरण: "@tab1 और @tab2 में कीमत की जानकारी की तुलना करें, फिर प्रमुख अंतरों के बारे में बताने वाला समरी टेबल तैयार करें"
मल्टी-स्टेप वर्कफ़्लो को स्ट्रक्चर करें
Comet की मदद से, मुश्किल वर्कफ़्लो को सिंगल, आसान इंटरैक्शन में बदला जा सकता है. बेहतरीन नतीजे के लिए, अनुरोधों को साफ़ तौर पर सिलसिलेवार चरणों में बांटें.
उदाहरण: "पहले, प्रमुख फ़ीचर के लिए इस प्रोडक्ट पेज का विश्लेषण करें. फिर, मार्केट में इससे मुकाबला करने वाले तीन प्रोडक्ट खोजें. अंत में, हर एक की खूबियों और खामियों की तुलना करने वाला एक टेबल तैयार करें"
असल ज़िंदगी के उदाहरण
रिसर्च और विश्लेषण:
"मैं जो किताब पढ़ रहा हूं, उसकी तुलना मेरी पढ़ी गई पिछली किताब से करके, दोनों के बीच समान बातें ढूंढो"
"इन वेंडर पजों से कीमत वाले टेबल की जानकारी लेकर, तुलना करने वाली स्प्रेडशीट बनाओ"
"Comet से पूछो कि इस विश्लेषण में मुझसे क्या छूट रहा है और इसके विरोध में कुछ बिंदुओं का सुझाव दो"
प्रोडक्टिविटी और ऐक्शन:
"इस ईमेल थ्रेड में मैंने जो कुछ देखा है उसके आधार पर एक मीटिंग बुक करो"
"मेरे कैलेंडर और हाल के ईमेल देखकर मुझे मेरे दिन के कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दो"
"इन 15 टैब को विषय के मुताबिक एक ग्रुप में डालो और ऐसे किसी भी टैब को बंद कर दो जो मेरे मौजूदा प्रोजेक्ट से संबंधित नहीं है"
कॉन्टेंट प्रोसेसिंग:
"90 मिनट के इस वीडियो को मुख्य जानकारी वाली टाइमलाइन में बदलो"
"इस लेख से आइडिया निकलो और उसकी तुलना मेरी रिसर्च के मूल उद्देश्य से करो"
ज़रूरी फ़ैसलों के लिए:
"कीमत और कवरेज की जानकारी के साथ इंश्योरेंस प्लान की तुलना करो"
"मुझे इस कंपनी के बारे में वह सभी ज़रूरी जानकारी दो जिससे मुझे यह फ़ैसला लेने में मदद मिले कि मुझे इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं"
"इस अनुबंध का विश्लेषण करके संदर्भों के साथ संभावित चिंताओं के बारे में बताओ"
Comet, Perplexity के सटीक और विश्वसनीय उत्तर देने के संकल्प पर आधारित है। सटीक उत्तर निर्णय लेने से जुड़ी नींव हैं। यह तब विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जब Comet आपके महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आपके दूसरे मस्तिष्क के रूप में कार्य करता है।
आम समस्याओं का समाधान
जब जवाब बहुत सामान्य होते हैं
समस्या: Comet विस्तृत और ऐसे जवाब देता है जो सटीक नहीं हैं
समाधान: विषय पर केंद्रित सवाल पूछें और Comet को विशेषज्ञ असिस्टेंट की तरह मानें
ऐसे न पूछें: "मुझे इस कंपनी के बारे में बताओ"
यह आज़माएं: "मेरे रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर, मुझे इस कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट और हाल में हुए विकास के बारे में 200 शब्दों में जानकारी दो, जो एक निवेशक के लिए ज़रूरी है"
जब टास्क सफलतापूर्वक पूरे नहीं होते
समस्या: मुश्किल वर्कफ़्लो में रुकावट आ जाती है या वह अधूरा रह जाता है
समाधान: सोचें कि Comet ब्राउज़िंग सेशन चला रहा है—मुश्किल अनुरोधों को बातचीत में बताए जाने वाले चरणों में बांटें
उदाहरण: "आज रात के के लिए, सबसे अच्छा रेस्टोरेंट खोजते हैं. पहले, मुझे शहर के मुख्य इलाके में मौजूद अलग-अलग इटैलियन रेस्टोरेंट दिखाओ और बताओ कि वहां सीट उपलब्ध है या नहीं. फिर, समीक्षाओं की तुलना में मेरी मदद करो और सबसे बढ़िया रेस्टोरेंट में रिज़र्वेशन करो"
जब संदर्भ साफ़ समझ नहीं आता
समस्या: Comet कई टैब से गलत जानकारी उठा लेता है
समाधान: संदर्भ और पसंद के बारे में साफ़-साफ़ बताएं—याद रखें कि Comet को सब पता है कि आप क्या ब्राउज़ कर रहे हैं
उदाहरण: "@tab3 से सिर्फ़ 2024 के फ़ाइनेंशियल डेटा का इस्तेमाल करते हुए, अन्य सालों को अनदेखा करो और तिमाही विकास के ट्रेंड पर फ़ोकस करो"
कंज़ंप्शन से जिज्ञासा तक
Comet किसी भी वेबपेज को जिज्ञासा के स्रोत में बदल देता है. आपके प्रॉम्प्ट में यह झलकना चाहिए, इसलिए आपके सवाल सर्च के तय तरीकों के बजाय आपकी सोच पर आधारित होने चाहिए.
जिज्ञासा पर आधारित प्रॉम्प्ट:
"इस लेख और पिछले सप्ताह की मेरी रिसर्च के बीच क्या समानताएं हैं?"
"मुझे इस विषय के बारे में ऐसे कौन से सवाल पूछने चाहिए जिनका ख्याल अभी तक मेरे दिमाग में नहीं आया है?"
"मुझे बताओ कि इस आइडिया का अलग-अलग इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा"
बेहतरीन तकनीकें
बातचीत के रूप में बेहतर बनाना
रिसर्च, Comet के साथ एक तरीके की बातचीत है. पहला जवाब सटीक नहीं होने पर, आप उसे बता सकते हैं कि आप जवाब में किस तरह का बदलाव चाहते हैं.
फ़ॉलो-अप: "वह संक्षिप्त जानकारी उपयोगी थी, लेकिन उसमें तकनीकी पहलुओं और ज़रूरी डेटा को शामिल करो. साथ ही, सिर्फ़ पर्यावरण पर पड़ने वाले सेक्शन पर फ़ोकस करो"
संदर्भ को हाइलाइट करना
प्रॉम्प्ट करने से पहले, खास टेक्स्ट को हाइलाइट करें—Comet समझता है कि आप चुने गए कॉन्टेंट के बारे में बात कर रहे हैं और वह उस बारे में तुरंत जानकारी दे सकता है.
प्रॉम्प्ट लिखने के सबसे अच्छे तरीके
जिज्ञासा को खुलकर सामने रखें: दिमाग में कोई सवाल आते ही पूछें. Comet सवाल पूछने के पुराने ढर्रे पर नहीं चलता है
वर्कफ़्लो में सोचें: प्रॉम्प्ट को पूरे टास्क को ध्यान में रखकर बनाएं, न कि अलग-अलग सर्च के आधार पर
बातचीत वाली भाषा का इस्तेमाल करें: Comet आम भाषा को समझता है और कीवर्ड सर्च के बजाय बोलचाल की भाषा के साथ ज़्यादा बेहतर काम करता है
अपना संदर्भ बताएं: बताएं कि आप क्या खोज रहे हैं, क्या सोच रहे हैं या आपका उद्देश्य क्या है
धीरे-धीरे बेहतर करें: बातचीत के ज़रिए जवाबों को बेहतर बनाएं और आगे बढ़ाएं
एजेंट पर भरोसा करें: Comet को मुश्किल टास्क संभालने दें, आप ज़रूरी बातों पर ध्यान दें
प्रॉम्प्टिंग का भविष्य
Comet के विकास के साथ आपकी प्रॉम्प्टिंग और भी सरल और सहज हो जाएगी. इंटरनेट एक तरह से इंसानी दिमाग की तरह ही काम करने लगा है और Comet आपके इंटरैक्शन को उतना ही आसान और दिलचस्प बनाता है जैसा कि आम तौर पर इंसान सोचते हैं.
इन तकनीकों के साथ शुरू करें, लेकिन याद रखें कि वास्तविक जिज्ञासा पहले से तय तरीकों पर नहीं चलती है. Comet के साथ सबसे अच्छे प्रॉम्प्ट वे ही होते हैं जो आपके सोचने के तरीके पर आधारित होते हैं. इससे हर वेबपेज, बारीक जानकारी और इसके आधार पर सही ऐक्शन में बदल जाता है.