Comet क्विक स्टार्ट गाइड

डाउनलोड और इंस्टॉलेशन

Comet फ़िलहाल macOS (M1/M2 प्रोसेसर) और Windows (10/11) पर उपलब्ध है. सीधे comet.perplexity.ai से डाउनलोड करें और इंस्टॉलेशन के लिए स्टैंडर्ड प्रक्रियाओं का पालन करें.

अपना डेटा इंपोर्ट करें

एक क्लिक में अपना Chrome डेटा इंपोर्ट करें:

  • बुकमार्क और फ़ोल्डर

  • सेव किए गए पासवर्ड और ऑटोफ़िल डेटा

  • Chrome एक्सटेंशन

  • ब्राउज़िंग हिस्ट्री और प्राथमिकताएं



प्रमुख फ़ीचर:

असिस्टेंट साइडबार (Alt + A)

Comet का AI असिस्टेंट, छोटा किए जा सकने वाले साइडबार में मौजूद है और उन सभी वेबपेज के बारे में जानता है जिस पर आप जाते हैं.

सुविधाओं में ये शामिल हैं:

  • कॉन्टेंट का विश्लेषण: सवाल पूछें, कॉन्सेप्ट के बारे में बताएं, तस्वीरों का वर्णन करें

  • क्रॉस-टैब इंटेलिजेंस: एक से ज़्यादा टैब की जानकारी की तुलना करें

  • टास्क ऑटोमेशन: ईमेल लिखें, मीटिंग शेड्यूल करें, खरीदारियां करें

  • ऑटोनोमस नेविगेशन: फ़ॉर्म भरें, वेबपेज पर जाएं, वेब कॉन्टेंट के साथ इंटरैक्ट करें


एक-क्लिक में सारांश तैयार करना (Alt + S)

हर वेबपेज में लेख, वीडियो, PDF और सोशल मीडिया कॉन्टेंट का तुरंत तैयार किया गया सारांश शामिल होता हैं.


वॉइस मोड (Shift + Alt + V)

हाथों के इस्तेमाल के बिना ब्राउज़िंग, सर्च करने और टैब मैनेजमेंट के लिए, पूरी तरह से वॉइस के ज़रिए Comet के साथ इंटरैक्ट करें. 


स्मार्ट टैब मैनेजमेंट

AI से चलने वाला ऑर्गनाइज़ेशन जो ऑटोमैटिक तरीके से:

  • विषय के मुताबिक संबंधित टैब को ग्रुप में बांटता है

  • डुप्लिकेट या इस्तेमाल न होने वाले टैब बंद करता है

  • कलर से कोड किए गए कलेक्शन बनाता है

  • टैब स्विच करने के दौरान संदर्भ बनाए रखता है


सुझाव और सबसे अच्छे तरीके:

बढ़िया प्रॉम्प्ट लिखना

  • सटीक जानकारी दें: "टेबल में कैमरे की खूबियों की तुलना करो" बनाम "फ़ोन के लिए मदद करो"

  • कमांड प्रीफ़िक्स का इस्तेमाल करें: ऑटोमेशन के लिए "मेरे ब्राउज़र को कंट्रोल करो"

  • टैब का रेफ़रेंस दें: खास कॉन्टेंट के लिए "@tab-name"

  • बेहतर नतीजों के लिए, रिक्वेस्ट को सही तरीके से स्ट्रक्चर करें

वर्कफ़्लो ऑप्टिमाइज़ेशन

  • विश्लेषण से पहले संबंधित रिसर्च टैब को ग्रुप में बांटें

  • टैब का नाम इस तरह से रखें कि AI उसकी पहचान कर सके

  • मल्टीटास्किंग के दौरान वॉइस मोड का इस्तेमाल करें

  • रूटीन गतिविधियों के लिए रेकरिंग टास्क सेट अप करें

©2025 perplexity

जिज्ञासा का भंडार