Comet Assistant बनाम Comet एजेंट: मुख्य अंतरों को समझना

Comet Assistant और Comet एजेंट दोनों ही Comet में AI की दो अलग-अलग सुविधाएं हैं. दोनों ही आपके ब्राउज़िंग अनुभव में अलग-अलग भूमिकाएं निभाती हैं.
Comet Assistant
Comet Assistant आपके ब्राउज़र के साइडबार में मौजूद रहता है और AI सहायक के रूप में संदर्भ समझने का काम करता है. यह निष्क्रिय रूप से सहायता के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें ये शामिल हैं:
कॉन्टेंट का विश्लेषण: लेख, ईमेल और वेबपेज का सारांश तुरंत बताता है
बातचीत वाला इंटरफ़ेस: आवाज़ या टेक्स्ट का इस्तेमाल करके मौजूदा टैब के बारे में सवालों के जवाब देता है
रिसर्च में सहायता: जानकारी देता है, अनुवाद प्रदान करता है और तथ्यों की जांच करता है
टैब की जानकारी: कई सारे खुले टैब के कॉन्टेंट के संदर्भ को देखकर उसका विश्लेषण कर सकता है
Assistant को स्मार्ट तरीके से पढ़ने वाला साथी समझें, जिसकी मदद से आप बेहतर तरीके से जानकारी को समझकर उसका इस्तेमाल कर पाते हैं.
Comet एजेंट
Comet एजेंट सिर्फ़ जानकारी को प्रोसेस नहीं करता है, बल्कि आपकी ओर से सक्रिय रूप से टास्क करता है. यह इन कामों को कर सकता है:
वेब ऑटोमेशन: खुद से बटन पर क्लिक करना, फ़ॉर्म भरना और अलग-अलग वेबसाइट पर जाना
टास्क करना: फ़्लाइट बुक करना, मीटिंग शेड्यूल करना, ईमेल भेजना और खरीदारियां करना
सर्विस इंटीग्रेशन: एक दूसरे से जुड़े अकाउंट (Gmail, कैलेंडर, Google ड्राइव) के साथ सीधा इंटरैक्शन
मल्टी-स्टेप वर्कफ़्लो: मुश्किल प्रक्रियाएं पूरी करना, जैसे कि ईमेल से अनसब्सक्राइब करना या शॉपिंग कार्ट मैनेज करना
एजेंट आपके डिजिटल असिस्टेंट के तौर पर काम करता है, जो ऐसे काम करता है जिन्हें आप आम तौर पर मैन्युअल तरीके से करते हैं.
मुख्य अंतर
Assistant का मुख्य काम समझना और बताना है, वहीं एजेंट का काम टास्क करना होता है. Assistant आपको जानकारी देता है जिसके आधार पर आप बेहतर तरीके से फ़ैसले ले पाते हैं, वहीं एजेंट आपके निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करता है. एक साथ, दोनों AI ब्राउज़िंग का बेहतर अनुभव देते हैं, जिसके तहत दोनों जानकारी देते हैं और कार्रवाई करते हैं. इस तरह से वे वेब के साथ यूज़र के इंटरैक्शन को बेहतर बनाते हैं.